गर्मी के कड़े तेवर को देखते हुए आसनसोल जिला अस्पताल सुपरिटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास में दी जरूरी सलाह:
1 min read
आसनसोल :इस साल अप्रैल के महीने से ही पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है सुबह 10 बजते ही सड़कें जैसे सुनसान हो जा रही हैं यूं लग रहा है मानो कर्फ्यू लगा दिया गया हो बहुत जरूरी ना हो तो लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं और निकल भी रहे हैं तो बाजारों में जो शरबत गन्ने का रस बेचने की दुकानें हैं उनके सामने भीड़ लगा रहे हैं हमने मौसम के इस कड़े तेवर के बारे में आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर निखिल चंद्र दास से बात कि उन्होंने कहा कि इस समय आसनसोल जिला अस्पताल में डायरिया या सनस्ट्रोक के मरीज नहीं आ रहे हैं लेकिन उन्होंने लोगों से सावधान रहने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि मौसम के इस कड़े मिजाज को देखते हुए लोगों को गर्मी से बचने की जरूरत है जब भी घर से बाहर निकले फुल शर्ट पहन कर निकले या छाते का इस्तेमाल करें इसके साथ ही उन्होंने घर से ही पानी लेकर चलने की सलाह दी और इधर उधर का पानी ना पीने की हिदायत दी वहीं उन्होंने खानपान में भी परहेज करने की बात कही














