कंबल कांड में जितेंद्र तिवारी को मिली सशर्त जमानत चैताली तिवारी ने जताई खुशी:
1 min read
कोलकाता/आसनसोल :कंबल वितरण कांड में गिरफ्तार भाजपा नेता और आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी को आज कोलकाता हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई उनको ₹50000 के निजी बॉन्ड पर यह जमानत मिली उनको कहा गया है कि वह आसनसोल में प्रवेश नहीं कर सकते और जहां भी रहेंगे वहां के स्थानीय थाने को सुचित करेंगे जितेंद्र तिवारी को जमानत मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए जितेंद्र तिवारी की पत्नी और आसनसोल नगर निगम के पार्षद चैताली तिवारी ने कहा कि उनको पहले से ही देश के कानून व्यवस्था पर भरोसा था और वह बेहद खुश हैं कि आज उनको कोलकाता हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है उन्होंने कहा कि इससे यह साबित होता है कि 14 दिसंबर 2022 को जो हादसा हुआ था वह महज एक हादसा था जिस पर राजनीति की गई थी यह अबसभी आसनसोल वासी समझ गए हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से जितेंद्र तिवारी को बेवजह परेशान किया गया था वह अगर नहीं करते तो ही अच्छा रहता जिस तरह से पहले आसनसोल जिला अस्पताल फिर वहां से बर्दवान फिर कोलकाता पीजी अस्पताल भेजा गया वह सिर्फ हम को परेशान करने के लिए किया गया उन्होंने साफ कहा कि कंबल कांड में जिन व्यक्तियों की मौत हुई थी भाजपा दल उन पीड़ित परिवारों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और उन्होंने इस कठिन समय में उनको और उनके पति का साथ देने के लिए भाजपा के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं समर्थकों को धन्यवाद दिया












