दयानंद विद्यालय में हुआ 51 कुंडलीय यज्ञ का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद विद्यालय में आज 51 कुंडलीय यज्ञ का आयोजन किया गया आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 की जयंती वैदिक नव वर्ष तथा आर्य समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर इस भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया था इस बारे में जानकारी देते हुए दयानंद विद्यालय के प्रधान अध्यापक मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि आज दयानंद विद्यालय परिसर में 51 कुंडलीय यज्ञ का आयोजन किया गया जहां विद्यालय के विद्यार्थी उनके अभिभावक और शिक्षकगण उपस्थित थे उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष पर पूरे देश में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो कि अगले 2 सालों तक चलेगा इसी क्रम में आज इस यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावक और शिक्षकगण की उपस्थिति रही उन्होंने कहा कि इस यज्ञ से एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ जो आने वाले समय में सबके लिए सुखप्रद साबित होगा इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार सिंह के अलावा सुशील कुमार उदय बाबू असिस्टेंट हेड मास्टर नारायण पासवान सहित तमाम शिक्षक गण उपस्थित थे












