मिशन निर्मल बांग्ला के तहत आसनसोल नगर निगम में हुआ स्वच्छता मुलक अभियान:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम कार्यालय के समक्ष निर्मल बांग्ला मिशन के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निर्मल साथी और स्वयंभर गोष्ठी की महिलाएं शामिल हुई यहां पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक सैनिटेशन विभाग के एमएमआईसी मानस दास पचासी नंबर वार्ड की पार्षद कल्याणी राय तथा आसनसोल नगर निगम के कई कर्मचारी गण उपस्थित रहे इस बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि बीते 3 दिनों से आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जागरूकता रैलीयां निकाली जा रही है जिसके तहत लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जा रहा है इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अपने आसपास स्वच्छता बरतना बेहद जरूरी है और इन्हीं मुद्दों को लेकर जागरूक करने के लिए आसनसोल नगर निगम के निर्मल साथी तथा स्वयंभर गोष्टी की महिलाएं बीते 3 दिनों से जागरूकता रैलियां निकाल रही हैं उन्होंने बताया कि लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने मच्छर ना पनप पाए इसके लिए जो भी उपाय हैं उनके बारे में जागरूक किया जा रहा है मेयर ने कहा कि इन्हीं सब उपायों के कारण पिछले साल राष्ट्रीय स्तर पर आसनसोल नगर निगम का पुरस्कार मिला था और इस साल भी सिर्फ पुरस्कार पाने के लिए नहीं बल्कि आसनसोल को दिल से प्यार करते हुए शहर को स्वच्छ रखने के लिए हम सब को एक साथ मिलकर काम करना होगा आज भी निर्मल साथी और स्वयंभर गोष्ठी की महिलाओं द्वारा तीन जागरूकता रैलियां निकाली गई एक रैली हटन रोड से दूसरी राहा लेन से और तीसरी रेलपार से निकली यह सभी रैलियां आसनसोल नगर निगम में आकर खत्म हुई ।













