बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी नही हो पाया जितेंद्र तिवारी का इलाज कोलकाता रेफर , हो सकती है सर्जरी:
1 min read
बर्दवान :कंबल वितरण कांड में जितेंद्र तिवारी को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने 18 मार्च को नोएडा से गिरफ्तार किया था। उसके उपरांत दो बार पुलिस कस्टडी के बाद फिलहाल वह 14 दिनों की जेल कस्टडी में हैं । मगर बुधवार को उनके सीने में दर्द महसूस हुआ तो उनको आनन फानन में आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनकी सघन जांच की गई तो पता चला कि उनके दिल में तकलीफ है लेकिन आसनसोल जिला अस्पताल में इसका इलाज संभव नहीं था इसलिए उनको बर्दवान मेडिकल कालेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। एंबुलेंस को लेकर काफी देर तक उहापोह की स्थिति बनी रही। आखिरकार एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस में उनको बर्दवान ले जाया गया। वहा भी चिकित्सकों ने उनकी सघन जांच की तो पता चला कि उनके दिल में तकलीफ है लेकिन बर्दवान मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में बायपास सर्जरी की सुविधा नहीं है जिस वजह से उनको कैथ लैब तथा दिल के ऑपरेशन की सुविधा युक्त कोलकाता के किसी अस्पताल में रेफर किया गया।












