राम नवमी के अवसर पर हिंदू जागरण मंच की तरफ से निकाली गई भव्य शोभायात्रा:
1 min read
आसनसोल :हिंदू जागरण मंच की तरफ से आज आसनसोल के फतेहपुर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि कुमारपुर काली मंदिर पर आकर खत्म हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए इस शोभायात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों ने भी शिरकत की इस बारे में अपना वक्तव्य रखते हुए कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि आज राम नवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखा जा रहा है वह अभूतपूर्व है इससे पहले कभी भी इतनी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का हुजूम नहीं उमड़ा था इसकी सिर्फ एक ही वजह है कि आज पूरे बंगाल में जो रावण राज चल रहा है उसके खिलाफ आज सभी सनातन धर्मावलंबी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलते हुए सड़कों पर उतर आए हैं । यही वजह है कि पहले आसनसोल में जितने रामनवमी पूजा का आयोजन किया जाता था इस साल उससे दोगुने आयोजन हो रहे हैं। वही दिलीप दे ने कहा के आज रामनवमी है आज के दिन हजारों की तादाद में राम भक्त सड़कों पर उतर आए हैं कल भी राम भक्त इसी तरह सड़कों पर उतरेंगे और राम की भक्ति में लीन होंगे उन्होंने कहा कि इन 2 दिनों में करीब एक करोड़ राम भक्त सड़कों पर उतरेंगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का प्रण लेकर रावण राज को खत्म करने की शपथ लेंगे ।













