जितेंद्र तिवारी को लेकर एम्बुलेंस आसनसोल ज़िला अस्पताल से बर्दवान के लिए रवाना:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी को आज आसनसोल जिला अस्पताल से बर्दवान रेफर कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक उनकी सीने की दर्द की तकलीफ कम नहीं हो रही थी जिस वजह से यह फैसला लिया गया। लेकिन आसनसोल जिला अस्पताल से बर्दवान ले जाने से पहले भी एंबुलेंस को लेकर काफी देर तक उहापोह की स्थिति बनी रही । दरअसल जिस एंबुलेंस से उनको बर्दवान ले जाना था उसमे ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी । जितेंद्र तिवारी की पत्नी चैताली तिवारी ने बार बार अस्पताल प्रबंधन से एक बेहतर एंबुलेंस प्रदान करने का अनुरोध किया । लेकिन काफी देर तक वह नहीं मिलने से चैताली तिवारी के सब्र का बांध टूट गया और वह मीडिया कर्मियों के सामने रो पड़ी । उनका कहना था कि अगर आसनसोल के पूर्व मेयर के साथ ऐसा सुलूक हो रहा है तो आम आदमी कहां जाएगा। आखिरकार एक आई सी यू एंबुलेंस में उनको बर्दवान ले जाया गया। जाने से पहले चैताली तिवारी ने कहा कि वह सिर्फ इतना चाहती हैं कि उनके पति स्वस्थ होकर लौटें और फिर से जनता की सेवा में काम कर सकें ।













