आसनसोल नगर निगम की तरफ से मछली व्यापारियों को दिए गए मछली के चारे:
1 min read

आसनसोल :मछली पालन और मछली का व्यवसाय कर अपनी रोजी-रोटी चलाने वालों के लिए आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से एक पहल की गई आज 20 मछली व्यापारियों को बाकबंदी में मछली के चारे दिए गए हर एक व्यापारी को एक हजार करके मछली के चारे दिए गए जिससे कि वह अपने व्यापार को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सके इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम के विभिन्न कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्रीयों जैसे सेनिटेशन विभाग में इस्तेमाल होने वाले कचरा फेंकने वाली गाड़ियों राड वगैरह को रखने के लिए एक गोदाम बनाने का काम भी शुरू हुआ इस बारे में मेयर ने बताया कि अब तक ऐसे गोदाम के अभाव में यह सारी चीजें बर्बाद हो जाती थी लेकिन अब इस गोदाम के हो जाने से यह सारी चीज है सुरक्षित रहेगी उन्होंने बताया कि इस दो मंजिला गोदाम की लागत 1 करोड़ 40 लाख रुपए है । इसके साथ ही दो पे लोडर तथा प्रदुषण को नियंत्रित करने के लिए दो वाटर कैनन का भी उद्घाटन किया गया । इनसे विभिन्न इलाकों में पानी का छिड़काव किया जाएगा । वहीं डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने भी बताया आज आसनसोल के बाकबंदी मछली व्यवसाईयों को मछली के चारे दिए गए तथा एक गोडाउन का कार्य शुरू हुआ जहां पर आसनसोल नगर निगम के विभिन्न कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें रखी जाएगी उन्होंने बताया कि इस की कुल लागत एक करोड़ 40 लाख रुपए है । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक 13 नंबर वार्ड पार्षद रीना मुखर्जी आदि उपस्थित थे












