अतिक्रमण हटाने को लेकर आसनसोल नगर निगम हुआ सख्त:
1 min read
आसनसोल :शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आसनसोल नगर निगम अब सख्त कार्रवाई करने के मूड में आ गया है। अतिक्रमण करने वालों को निगम की तरफ से 18 तारीख तक की समय सीमा दी गई है। इस बारे में एमएमआईसी गुरूदास चैटर्जी ने बताया कि आसनसोल को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निगम कटिबद्ध है । इससे पहले भी अतिक्रमणकारियों को हटाया गया था उनको अन्यत्र दुकानें भी दिए गए थे लेकिन अब देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में बाहर से आए लोग शहर में जहां भी जगह मिल रही है पहले तिरपाल लगाकर छोटी सी दुकान लगा रहे हैं फिर 4 या 5 कट्ठा जमीन पर अतिक्रमण करके बड़ा व्यवसाय खोल लेते हैं इससे आसनसोल नगर निगम को भी राजस्व का नुकसान होता है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम वैसे भी ऐसे व्यवसायियों से राजस्व अदायगी नहीं करना चाहता इसलिए 18 तारीख तक का डेड लाइन दिया गया है उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए यह कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जैसे सेन रैले रोड पर विभिन्न जगहों पर बांस लगाकर जगह को चिन्हित किया गया है ठीक उसी तरह आसनसोल नगर निगम अपने क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को हटाकर बांस लगाकर जगह को चिन्हित करेगा गुरदास चटर्जी ने बताया कि फिलहाल यह अभियान भगत सिंह मोड़ से लोको टैंक तक चलाया जाएगा इसके उपरांत जीटी रोड के बराबर अभियान ऊषाग्राम तक चलेगा














