अग्निमित्रा पाल पर हुए हमले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया पथावरोध:
1 min read
आसनसोल :10 मार्च को कोलकाता में भाजपा द्वारा स्वास्थ्य भवन तक एक रैली निकाली गई थी उस रैली में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सभा नेत्री तनुजा चक्रवर्ती सहित भारतीय जनता महिला मोर्चा कि और भी कई सदस्य उपस्थित थे भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि राज्य सरकार के पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा अग्निमित्रा पाल और तनुजा चक्रवर्ती के साथ धक्का-मुक्की और गलत आचरण किया गया है इसी के खिलाफ आज आसनसोल जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आसनसोल के महावीर स्थान मंदिर के निकट जीटी रोड पर सड़क जाम किया गया इससे कुछ देर के लिए जीटी रोड पर आवागमन बाधित हो गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए भाजपा नेत्री भारती चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के इस अभियान के दौरान राज्य सरकार के पुलिस कर्मियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नेत्री अग्निमित्रा पाल और तनुजा चक्रवर्ती को घायल किया गया और शर्मनाक है उन्होंने कहा कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी राज्य में महिलाओं के साथ इस तरह का आचरण किया जाना बेहद निंदनीय है उन्होंने कहा कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री है लेकिन इसके बावजूद भी उनको यह नहीं पता कि महिलाओं के साथ किस तरह से आचरण किया जाना चाहिए इसी के खिलाफ आसनसोल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया वहीं भारतीय जनता पार्टी की एक और नेत्री आशा शर्मा ने कहा की पुलिस का यह आचरण दर्शाता है कि टीएमसी उनके बड़े-बड़े नेताओं के विभिन्न घोटालों में जेल जाने से कितना बौखला गई है और वह किसी भी विरोधी स्वर को अब बर्दाश्त नहीं करना चाहती । इस मौके पर महिला मोर्चा की तरफ से भारतीय चटर्जी आशा शर्मा सोना भद्रा आदि उपस्थित थे












