हज यात्रा को लेकर पश्चिम बर्दवान कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल की तरफ उठाई गई कुछ मांगे:
1 min read
आसनसोल :आज पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल की तरफ से आसनसोल के मुख्य डाकघर से पश्चिम बंगाल हज कमेटी के चेयरमैन तथा राज्यसभा सांसद नदीम उल हक राज्य के अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री गुलाम रब्बानी तथा आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक के नाम चिट्ठियां पोस्ट की गई आपको बता दें कि बहुत जल्द पूरे विश्व के मुस्लिम समुदाय के लोग हज की पवित्र यात्रा पर रवाना होंगे पश्चिम जिले से भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग हज करने जाते हैं इसी को लेकर आज पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से इस मुद्दे पर चिठ्ठी डाली गई इस मौके पर कांग्रेस नेता शाह आलम मोहम्मद शाकिर अहमद मोहम्मद मिनहाज मुमताज अहमद राशिद खान उपस्थित थे कांग्रेस की तरफ से मांग की गई की पश्चिम बर्दवान जिले में हज कमेटी का एक स्थाई भवन हो पश्चिम बर्दवान जिले से हज कमेटी में एक प्रतिनिधि रखा जाए इस बारे में शाह आलम ने कहा कि पिछले साल भी देखा गया की किसी एक राजनीतिक दल के कार्यालय से हज कमेटी का कार्य किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है उनका कहना है कि पश्चिम बर्दवान तथा आसनसोल में इतने सारे सरकारी भवन है किसी भी भवन को हज कमेटी का स्थाई भवन बनाया जाना चाहिए और हज पर जाने वाले लोगों की स्वास्थ्य की जांच के लिए एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति करनी होगी वही कांग्रेस नेता मोहम्मद शाकिर ने भी अपने बयान में कहा कि जिस तरह से पश्चिम बर्दवान जिले में हज कमेटी का कोई प्रतिनिधि नहीं है तथा यहां पर हज कमेटी का कोई स्थाई भवन नहीं है इससे यहां से हज पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द यहां पर एक स्थाई भवन का निर्माण किया जाए तथा पश्चिम बर्दवान जिले से भी हज कमेटी के लिए एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जाए














