रानीगंज के 89 नंबर वार्ड अन्तर्गत कसाब मोहल्ला कमिउनिटि हाल मे शहजादा अंसारी के नेतृत्व मे एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया
1 min readरानीगंज से जाहिद अनवर की रिपोर्ट
आसनसोल टाइम्स रानीगंज : आसनसोल नगर निगम के 89 नंबर वार्ड अन्तर्गत रानीगंज के कसाब मोहल्ला कमिउनिटि हाल मे स्थानीय टी एम सी प्रभारी शहजादा अंसारी के नेतृत्व मे एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां रानीगंज टाउन के टी एम सी अध्यक्ष रुपेश यादव विशेष रूप से मौजूद थे । इनका यहां पर पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सदन कुमार सिंह मास्टर शाहिद हुसैन आफताब इराकि लड्डु सहित तमाम स्थानीय टी एम सी कर्मीयो ने जोरदार स्वागत किया और उनको रानीगंज का प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित भी किया । रुपेश यादव की अध्यक्षता मे 89 नंबर वार्ड की एक बुथ स्तरीय बैठक भी हुई ।

इस दौरान रुपेश यादव ने कहा कि टी एम सी समाज को तोडने वाली नही बल्कि जोडने वाली पार्टी है । उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी ने रानीगंज वासीयों को विश्वास दिलाया था कि रानीगंज का विकास जरुर होगा । यही वजह है कि उनको रानीगंज का प्रभारी बनाया गया है ताकि वह ममता बैनर्जी के निर्देशानुसार रानीगंज के लोगों की सेवा कर सकें । उन्होंने कहा कि वह यहां नेता बनने नही बल्कि लोगों की सेवा करने आए हैं । वहीं शहजादा अंसारी ने कहा कि आज 89 नंबर वार्ड मे रुपेश यादव के नेतृत्व मे एक बुथ स्तरीय बैठक हुई । इसके साथ ही स्थानीय टी एम सी कर्मीयो ने उनको सम्मानित भी किया । उन्होंने बताया कि रुपेश यादव ने बुथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया ।

वहीं उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा और 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों मे 89 नंबर वार्ड से टी एम सी को भारी बढ़त मिली थी जो कि दर्शाता है कि यहां की जनता टी एम सी के काम से खुश है और ममता बनर्जी के साथ है












