वार्ड संख्या 43 में पानी की समस्या को लेकर माकपा ने नगर निगम को एक गियापन सौंपा
1 min readबिरजीज इलाही अंसारी की ख़ास रिपोर्ट
आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड अन्तर्गत स्थानीय लोगों ने आज पीने के पानी और सफाई की मांग के समर्थन में आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी को एक ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर मैत्रेयी दास खलील खान मह ईलियास राएन निमाई खां ईमरान आलम उर्फ मानि मह रिजवान ज्योतिमय बैनर्जी मकसूद आलम सहित 43 नंबर वार्ड के तमाम बाशिंदे उपस्थित थे ।

मैत्रेयी दास ने कहा कि 43 नंबर वार्ड मे पीने के पानी कि भारी समस्या है । समय से पानी की आपूर्ति नही होती । नल मे पानी की आपूर्ति होती भी है तो बहुत कम समय के लिए । इसके साथ ही साफ सफाई भी सही समय पर नही होती । वहीं माकपा नेता मह इमरान उर्फ मानि ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या पानी की है । समय पर पानी नही आती । आती भी है तो जल्दी चली जाती है ।पानी का प्रेशर भी कम होता है । यही वजह है कि आज उन्होंने अमरनाथ चैटर्जी को एक ज्ञापन सौंपा ।













