बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को लेकर चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए हो रही पहल:
1 min read
बर्नपुर :शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक टीम आज बर्नपुर पंहुची। इस बारे में जानकारी देते हुए दुर्गापुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान तेजिंदर सिंह बल ने बताया कि बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में चुनाव को लेकर चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए 8 सदस्यीय एक कमिटी का गठन किया गया था। कमिटी की तरफ से आज बर्नपुर गुरुद्वारा आकर बर्नपुर गुरुद्वारा के वर्तमान प्रधान सुरिंदर सिंह आतू तथा शिकायतकर्ता जसवंत सिंह घुमन और उनके साथियों से बैठक करने की बात थी। इसके बारे मे दोनो पक्षों को जानकारी दी गई थी लेकिन सुरिंदर सिंह की तरफ कोई प्रतिनिधि नही आया। इसके बाद कमिटी के सदस्यों द्वारा शिकायतकर्ता जसवंत सिंह घुमन के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया कि 6 तारीख से लेकर 15 तारीख तक बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाए जिन लोगों का देहांत हो गया है या जो लोग यहां से दूसरी जगह चले गए हैं उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया जाए और जो 18 साल से ज्यादा के हो गए हैं उनका नाम पंजीकृत किया जाए और यह पूरा काम 16 मार्च तक खत्म करना होगा ताकि अगले 1 महीने के अंदर बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव संपन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पांच सदस्यों की देखरेख में यह पूरा काम किया जाएगा । वहीं गुरमुख सिंह सुरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा पदाधिकारी मनमोहन सिंह या सुरेंद्र सिंह आतु से चुनाव प्रक्रिया को लेकर बातचीत करें और अगर उनके पास कोई सुझाव है तो सुझाव ले ताकि सबके साथ मिल बैठकर चुनाव संपन्न कराई जा सके उन्होंने कहा कि अगली बैठक 16 मार्च को होगी उस दिन मतदान की तारीख नामांकन जमा करने नामांकन वापस लेने और चुनाव नतीजा के दिन की घोषणा की जाएगी । बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को संपन्न करवाने के लिए जिस 8 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है दुर्गापुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान तजेंदर सिंह बल कमेटी के कोऑर्डिनेटर है इनके अलावा आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान अमरजीत सिंह भरारा रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान इंदरजीत सिंह बराकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जोगिंदर सिंह गाईघाटा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान तरसेम सिंह चिनाकुरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से सोहन सिंह गोविंद नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से सोहन सिंह चिनाकुरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह इस कमेटी में सम्मिलित है












