shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मवेशी तस्करी आरोपी अनुब्रत मंडल को जाना ही होगा दिल्ली- अग्निमित्रा पाल:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल मैं आज अपने कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया यहां उन्होंने मवेशी तस्करी में आसनसोल जेल में बंद अनुब्रता मंडल को दिल्ली के तिहाड़ जेल ले जाने के मामले में राज्य सरकार द्वारा की जा रही हीला हवाली को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित पूरे राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि क्योंकि अनुब्रता मंडल मवेशी तस्करी सहित ममता बनर्जी सरकार के विभिन्न भ्रष्टाचार के बारे में बहुत कुछ जानते हैं इसलिए ममता बनर्जी को डर है कि अगर उनको दिल्ली ले जाया गया और उनसे सारी सच्चाई जांच एजेंसियों को पता चल गई तो टीएमसी के और भी कई बड़े नेता सलाखों के पीछे जा सकते हैं इसी वजह से उनको दिल्ली ले जाने के रास्ते में अड़चनें पैदा की जा रही है उन्होंने कहा कि यह बड़ी अजीब बात है कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता अगर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट नहीं लेना चाहता तो सीआरपीएफ या सीआईएसएफ की निगरानी में उनको दिल्ली ले जाया जाए लेकिन अनुब्रत मंडल जैसे गंभीर अपराधों के आरोपी को दिल्ली के तिहाड़ जेल ले जाकर उनसे पूछताछ करना बेहद जरूरी है तभी सारी सच्चाई सामने आएगी वही आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल पुलिस की निगरानी में पंचायत चुनाव हुआ तो यहां खून की नदियां बहेगी उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस टीएमसी के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है पुलिस मंत्री जो की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद है उनके इशारे पर आज पुलिस विरोधियों के स्वर को दबाने की कोशिश कर रही है जिसका जीता जागता सबूत कौस्तव बागची है रात 3:00 बजे उनके घर जाकर पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया उनका गुनाह सिर्फ इतना था कि उन्होंने दीपक घोष द्वारा ममता बनर्जी पर लिखी गई किताब को सोशल मीडिया के जरिए फैलाने की बात की थी अगर उस किताब में ऐसा कुछ है जिससे ममता बनर्जी का असम्मान होता है तो अब तक दीपक घोष के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई या फिर उस किताब मैं एक और टीएमसी नेता निर्वेद राय का भी नाम है उनके खिलाफ भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई सिर्फ विरोधी दल के नेता कौस्तव बागची की आवाज को दबाने के लिए उनको गिरफ्तार करने की कोशिश की गई इससे साफ जाहिर होता है कि उस किताब में ऐसी कुछ बातें जरूर है जिनसे ममता बनर्जी को डर लगता है । वही बीरभूम के 1 टीएमसी नेता गदाधर हाजरा ने बयान दिया कि अगर दिल्ली ले जाकर अनुव्रत मंडल को तकलीफ पहुंचाई गई तो बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ताओं को तकलीफ होगी इस पर आसनसोल दक्षिण के विधायक ने कहा कि टीएमसी अब सिर्फ डायलॉग देने वाली पार्टी बनकर रह गई है उनको सिर्फ चोरी करना मवेशी तस्करी करना और भ्रष्टाचार करना आता है और इस तरह के बड़े बड़े डायलॉग झाड़ना आता है भाजपा इस तरह के डायलॉग से नहीं डरती भ्रष्टाचार के आरोपी मवेशी तस्करी के आरोपी अनुमंडल को आज नहीं तो कल दिल्ली जाना ही होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page