नर्तकी संग ठुमका लगाने पर चित्तरंजन जीआरपी पीपी प्रभारी हुए निलंबित:
1 min read
जामताड़ा :कल आसनसोल टाईम्स पर चित्तरंजन रेलवे स्टेशन परिसर में बने शिव मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि के मौके पर बीते 19 फरवरी को जी आर पी चित्तरंजन स्टेशन के सुरक्षा प्रभारी सुरेश पासवान का बार बालाओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करने का वीडियो वायरल होने की खबर प्रचारित हुई थी । इनके अलावा एस आई अनिल कुमार सिंह और निरज झा भी सरेआम बार बालाओं संग मंच में नृत्य करते नजर आए थे। इस घटना की समाज के विभिन्न स्तर से निंदा की गई थी। इस बारे में सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के भोला सिंह ने कहा था कि महाशिवरात्रि के दिन झारखंड के मिहिजाम में जो कुछ हुआ वह अशोभनीय था। महाशिवरात्रि धार्मिक अनुष्ठान है उस मौके पर प्रशासन के अधिकारियों को इस तरह के नृत्य में सम्मिलित नहीं होना चाहिए था प्रशासन के अधिकारियों को और ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता थी अगर ऐसा नहीं होता तो ही अच्छा होता उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि धार्मिक अनुष्ठान है देवाधिदेव महादेव की पूजा होती है ऐसे में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन ना करना ही बेहतर है । इसे लेकर रेलवे की तरफ से कड़ी कार्यवाही की गई है और रेल पुलिस अधीक्षक धनबाद ने सुरेश पासवान को निलंबित करने का निर्देश जारी किया है। इस निर्देश में उनपर विभागीय कार्यवाही शुरू करने तथा वायरल हुए वीडियो में जो अन्य रेलवे पुलिस कर्मी दिख रहे हैं उनकी भी जांच की बात कही गई है। इस निर्देश में कहा गया है कि जो वीडियो वायरल हुआ है उससे पुलिस जैसी अनुशासित विभाग की छवि धूमिल हुई है। सुरेश पासवान की इस हरकत को उनकी स्वेच्छाचारिता मनमानेपन तथा अयोग्यता का परिचायक बताया । इसी वजह से उनको निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय रेल पुलिस केंद्र धनबाद होगा












