बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने किया पानुड़िया में पानी की टंकी के कार्य का शिलान्यास:
1 min read
बाराबनी :पश्चिम बंगाल सरकार के जनस्वास्थ्य तकनीकी विभाग के जल जीवन मिशन के वित्तीय सहयोग एवं बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के प्रयासों से बाराबनी प्रखंड के पनुरिया ग्राम पंचायत के पानुरिया क्षेत्र में पानी टंकी के कार्य का बुधवार को शिलान्यास किया गया. पश्चिम बर्दवान जिले के बाराबनी थाने की पानुड़िया ग्राम पंचायत के पानुरिया जल टंकी मोड़ क्षेत्र में बाराबनी विधायक तथा आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, जिला परिषद सदस्य असित सिंह तथा बाराबनी बीडीओ सौमित्र प्रतिम प्रधान, बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष माला बाउरी समेत कई अन्य मौजूद रहे।
बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा कि बाराबनी विधानसभा के पानुड़िया पंचायत क्षेत्र में एक पानी की टंकी पहले से ही है जिससे ग्रामीण लोगों को पानी की आपूर्ति हो रही है लेकिन वह पानी ज्यादातर गांवों में नहीं पहुंच पा रही है जिससे पानी की कुछ समस्या हो रही है । इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयास से लगभग 9 करोड़ 71 लाख की लागत से शुद्ध पेयजल टंकी लगाने की पहल की गई । आज कार्य का शिलान्यास किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा बाराबनी पंचायत समिति के उपाध्यक्ष सुकुमार साधु, पनुड़िया ग्राम पंचायत के प्रधान राजेश हांसदा, उप प्रधान बिस्वजीत सिंह, पीएचई सहायक
इंजीनियर संदीप कुंडू व अन्य अधिकारी उपस्थित थे












