आसनसोल नगर निगम की तरफ से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस:
1 min read
आसनसोल :अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे यहां पर भाषा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज हर एक इंसान के लिए यह दिन बेहद खास है क्योंकि आज ही के दिन अपनी मातृभाषा के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए बांग्लादेश में एक बहुत बड़ा आंदोलन हुआ था सिर्फ बांग्लादेश में ही अपने भाषा की स्वीकृति के लिए आंदोलन हुआ था जो पूरी दुनिया में और कहीं नहीं हुआ था उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश में छुट्टी का दिन है और इस दिन को बांग्लादेश में धूमधाम से मनाया जाता है उन्होंने कहा कि यह दिन हमें एक ऐसा संदेश देता है जिससे हमको यह सीख मिलती है कि हर एक इंसान को अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए और निगम इस दिन को मनाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के 100 सालों से भी ज्यादा के इतिहास में एक बात जो हमेशा कायम रही वह यह कि आसनसोल के लोगों को नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ आसनसोल नगर निगम ने हमेशा सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द्र कायम रखने की दिशा में कार्य किया है और आज भाषा दिवस पर यह कार्यक्रम उसी का एक सबूत है












