होटल व्यवसायी अरविंद भगत हत्याकांड में भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग:
1 min read
आसनसोल :पिछले सप्ताह शुक्रवार को आसनसोल के होटल व्यवसायी अरविंद भगत की उनके ही होटल में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी शाम 7:30 बजे के आसपास शहर के व्यस्त इलाकों में से एक भगत सिंह मोड़ से कुछ ही दूरी पर स्थित इस होटल में हुए इस हत्याकांड ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया था इसी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया यहा भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी केशव पोद्दार बप्पा चटर्जी आशा शर्मा सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे ।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आसनसोल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक होटल व्यवसायी की शाम 7:30 बजे के आसपास उनके ही होटल में शहर के एक व्यस्त इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई उससे शहर के व्यापारियों के साथ-साथ आम लोग भी दहशत में हैं इनका कहना है कि अगर एक हाई प्रोफाइल और हाई सिक्योरिटी इलाके में इस तरह की घटना हो सकती है तो शहर में कोई भी सुरक्षित नहीं है केशव पोद्दार का कहना है कि जब से राज्य में ममता बनर्जी की सरकार आई है यहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है उन्होंने इस हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की मांग की । वही कृष्णेन्दु मुखर्जी ने भी सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सीआईडी के जरिए जांच करवा कर असली गुनहगारों को बचाने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि लोगों के टैक्स का पैसा खर्च कर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया था लेकिन घटना के 10 घंटे के अंदर कोलकाता से सीआईडी की टीम को बुलानी पड़ी तो ऐसे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की जरूरत क्या है । वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे ने भी इस मामले में सीबीआई की मांग की और कहा कि पश्चिम बंगाल के पुलिस या सीआईडी से कुछ भी हासिल नहीं होगा उन्होंने इस घटना में मंत्री मलय घटक का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस होटल में इस व्यवसायी की हत्या की गई है वह होटल मलय घटक के घर से बेहद नजदीक है उन्होंने सवाल किया कि क्या मलय घटक के गैरकानूनी संपत्ति के बारे में मृत होटल मालिक को कुछ पता था इस वजह से उनको रास्ते से हटा दिया गया दिलीप दे ने कहा कि भाजपा को इस बात का शक है और इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी इस मामले की तह तक जाने के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रही है ।













