एनपीएस और रेलवे के निजीकरण के खिलाफ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की तरफ से आज आसनसोल के डीआरएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने केंद्र सरकार की एनपीएस और रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश का विरोध किया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए संगठन के वाइस प्रेसिडेंट सेंट्रल दशरथ ठाकुर ने कहा कि आज ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की तरफ से मुलत: दो मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस से जुड़े विभिन्न डिवीजनों के पदाधिकारी और सदस्य यहां पर उपस्थित हैं उन्होंने बताया कि आसनसोल डिविजन एक दो तीन चार पांडवेश्वर बराकर मधुपुर सहित 11 शाखाओं के पदाधिकारी और सदस्य आसनसोल डीआरएम कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

इनका कहना है कि केंद्र सरकार जो नई पेंशन पॉलिसी ला रही है वह रेलवे कर्मचारियों को मान्य नहीं है उन्होंने मांग की कि रेलवे कर्मचारियों को पहले की ही तरह पेंशन दिया जाए साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा रेलवे को निजी हाथों में बेचने की कोशिश का भी विरोध किया उन्होंने कहा कि ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस इसकी तीव्र निंदा करता है और आज संगठन के बैनर तले रेलवे कर्मचारी इसके विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए संगठन के हावड़ा डिवीजन के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री सेंट्रल एसके भारती सियालदह डिवीजन के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री रजत बासु भी मुख्य रूप से उपस्थित हैं












