shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अरविंद भगत हत्याकांड में पुलिस ने जारी किया एक शार्प शूटर का स्केच:

1 min read

आसनसोल :शुक्रवार शाम को आसनसोल के व्यस्ततम इलाकों में से एक सेनरैले रोड के किनारे बने मीरा इंटरनेशनल होटल के मालिक अरविंद भगत की उन्हीं के होटल में दो शार्प शूटरों द्वारा प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी पूरी घटना की तस्वीरें होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी जो दो अपराधी इस हत्याकांड को अंजाम देने आए थे उनमें से एक अपराधी ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे के सर पर मंकी कैप जैसा कुछ था इसलिए दोनों अपराधियों के चेहरे ठीक से न तो कैमरे में कैद हुए और न ही घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने ही उन्हें देखा। घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी पुलिस कमिश्नर सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया था वही कोलकाता से 6 सदस्यीय सीआईडी की टीम भी आई थी जिसने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की अब इस मामले में पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उस दिन हत्याकांड में शामिल 2 अपराधियों में से एक अपराधी का स्केच जारी किया है। दरअसल जिस वक्त इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया उस वक्त अरविंद भगत अपने होटल की लॉबी में बैठकर 2 लोगों से बात कर रहे थे वही अरविंद भगत पर चली गोलियों की आवाज सुनकर होटल के सुरक्षाकर्मी भी वहां पर आ गए थे इसके अलावा और भी कुछ लोग आसपास थे जिनसे पुलिस ने सघन पूछताछ की और उनसे अपराधियों का हुलिया जानने की कोशिश की इन्हीं लोगों से बातचीत करने के उपरांत पुलिस ने दोनों अपराधियों के स्केच तैयार किए जिनमें से एक अपराधी का स्केच जारी किया गया इस मामले में पुलिस अन्य राज्यों के पुलिस से भी संपर्क में है क्योंकि अक्सर देखा गया है कि आसनसोल जो कि एक सीमावर्ती शहर है यहां दूसरे राज्यों से अपराधी आते हैं और अपराधों को अंजाम देकर फिर वापस चले जाते हैं ऐसे में पुलिस इस संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है कि इस घटना में भी दूसरे राज्यों के कुख्यात अपराधियों के तार जुड़े हो सकते हैं । इस बात की प्रबल संभावना है कि यह दोनों शार्प शूटर किसी के कहने पर यहां आए थे और इन्होंने अरविंद भगत की हत्या की सुपारी उठाई थी अरविंद भगत एक होटल व्यापारी थे इसके अलावा उन्होंने ब्याज पर भी करोड़ों रुपए लोगों को दे रखे थे जिसका हिसाब किताब अरविंद के एक बेहद विश्वासपात्र व्यक्ति के पास रहता है माना जा रहा है कि उस व्यक्ति से पूछताछ पर इस रहस्य पर से काफी हद तक पर्दा उठ सकता है यह हत्याकांड पुलिस के लिए भी एक बहुत बड़ी चुनौती है । जिस तरह से शहर के एक व्यस्त इलाके में शाम 8 बजे के आसपास अपराधियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया इससे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए अपराधियों को पकड़ना एक बहुत बड़ा चैलेंज बनकर सामने आया है। उम्मीद की जा रही है कि अपराधी का स्केच जारी होने के बाद इस मामले में सुराग मिल सकता है और कानून न सिर्फ इन शार्प शूटर बल्कि इनको सुपारी देने वाले व्यक्ति तक भी पहुंच सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page