shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मीरा इंटरनेशनल होटल के मालिक की हत्या पर दानिश अजीज ने प्रशासन से पूछे कुछ सवाल:

1 min read

आसनसोल :शुक्रवार शाम आसनसोल के भगत सिंह मोड़ इलाके में स्थित मीरा इंटरनेशनल होटल के मालिक अरविंद भगत की शाम 7 बजे के आसपास उन्ही के होटल में अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई सीसीटीवी फुटेज में इस हत्याकांड की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं कि हत्यारे कितनी आसानी से होटल में घुसे उन्होंने अरविंद भगत पर गोलियां चलाई और बिना किसी बाधा के मौके से फरार हो गए इस घटना के बाद पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज संवाददाताओं के माध्यम से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट से कुछ सवाल पूछे । उनका कहना है कि जिस तरह से अपराधी शिल्पांचल में बेखौफ हो गए हैं कल की घटना इसी का सबूत है उन्होंने कहा कि जिस होटल में हत्याकांड हुई है वह एक हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित है उसे चंद मीटर की दूरी पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का मुख्यालय है आसनसोल अदालत भी कुछ मिटरों के फासले पर है आसनसोल दक्षिण थाना का पुलिस पोस्ट भी नजदीक है। और तो और मंत्री मलय घटक का घर भी रास्ते के उस पार है एक ऐसे हाई सिक्योरिटी जोन में शाम 7 बजे के आसपास इस तरह की घटना निसंदेह है चिंता का कारण है उन्होंने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त से सवाल किया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह क्या कदम उठा रहे हैं और इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह की कोई एक घटना होती है तो उससे अन्य व्यापारियों समाजसेवियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों का आत्मविश्वास हिल जाता है उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने और उन्हें कानून के मुताबिक उचित सजा दिलवाने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page