दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर निकली विशाल शोभायात्रा:
1 min read
आसनसोल :आर्य समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती के 200 वीं जयंती के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है आर्य समाज की तरफ से आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए दयानंद सरस्वती की जन्म जयंती मनाई जा रही है और समाज के विकास में और शिक्षा के प्रचार प्रसार में उनके योगदान को याद किया जा रहा । इसी क्रम में आसनसोल में भी आज एक विशाल शोभायात्रा निकली आसनसोल के आर्य कन्या स्कूल से विशाल शोभायात्रा निकली ।

जीटी रोड के रास्ते हाटन रोड मोड़ से यह विशाल शोभायात्रा बुधा में स्थित डीएवी स्कूल प्रांगण पहुंची इससे पहले आर्य कन्या स्कूल में आर्य कन्या डीएवी और दयानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और आमंत्रित अतिथियों को सलामी दी आमंत्रित अतिथियों में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी स्थानीय पार्षद राजेश तिवारी आर्य समाज के सचिव जगदीश केडिया नथमल शर्मा अरुण शर्मा प्रमुख थे इनके अलावा मुकेश शर्मा अंजनी बर्मन सहित और भी तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे ।

यहां मार्च पास्ट और सलामी के बाद जगदीश केडिया और अमरनाथ चटर्जी ने मिलकर आर्य समाज के आदर्श को दर्शाते रंग-बिरंगे बलूनों को हवा में छोड़ा इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती ने समाज निर्माण और शिक्षा के प्रचार प्रसार में बहुत बड़ा योगदान दिया है यह साल उनके जन्म जयंती का 200वां साल है इसी क्रम में इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि आर्य समाज हमेशा लोगों और विशेषकर महिलाओं के विकास के लिए सोचता है और कार्य करता है । उन्होंने सभी से दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलते हुए एक नए समाज और राष्ट्र के निर्माण की अपील की वही गुरदास चटर्जी ने कहा कि आर्य समाज का एक बहुत प्राचीन और समृद्ध इतिहास है दयानंद सरस्वती ने इसकी स्थापना की थी आज उनकी जयंती की 200वीं वर्षगांठ है । उन्होंने भी सभी से दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करते रहने की अपील की है वहीं आर्य समाज के सचिव जगदीश केडिया ने कहा कि आज एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई है जिसमें आर्य समाज के तीनों स्कूलों के विद्यार्थी शामिल है तकरीबन 5000 से भी ज्यादा विद्यार्थी और उनके अभिभावक इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए हैं उन्होंने कहा कि आर्य समाज के प्रणेता दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म जयंती के अवसर पर इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया है यह शोभायात्रा आर्य कन्या से निकलकर बुधा इलाके में स्थित डीएवी स्कूल में आकर खत्म हुई












