आसनसोल क्लब के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष अभिजीत घांटी में जताया क्लब के सभी मतदाताओं का आभार:
1 min read
आसनसोल :शनिवार को आसनसोल क्लब में चुनाव हुआ। इस बार आसनसोल क्लब का चुनाव अन्य चुनावों के मुकाबले थोड़ा अलग था क्योंकि इस बार आसनसोल क्लब में चुनाव का मामला एनसीएलटी में गया था और एनसीएलटी द्वारा नियुक्त विशेष चुनाव अधिकारी कोलकाता के अधिवक्ता ऋषभ बनर्जी की निगरानी में यह पूरा चुनाव संपन्न हुआ इस चुनाव में सोमनाथ विश्वाल और सत्यनारायण अग्रवाल पैनल आमने-सामने थे इसमें अध्यक्ष पद पर सोमनाथ विश्वाल को ही जीत हासिल हुई लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण अग्रवाल पैनल के अभिजीत घांटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुरारी लाल अग्रवाल को 279 के मुकाबले 259 मतों से परास्त किया इसके उपरांत हमने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है और वह आसनसोल क्लब के सभी मतदाताओं के आभारी हैं उनके जिन्होंने उनके पक्ष में मतदान किया और उनके भी जिन्होंने उनके पक्ष में मतदान नहीं किया उनका कहना है कि आसनसोल क्लब उनके लिए उनका दूसरा घर जैसा है और आसनसोल क्लब के सभी सदस्य चाहे वह किसी भी पैनल के समर्थक क्यों ना हो एक परिवार की तरह है चुनाव के दौरान भले ही आपसी प्रतिद्वंदिता रही हो लेकिन अब जबकि चुनाव बीत चुका है तब किसी के मन में कोई खटास नहीं है और सभी का एक ही लक्ष्य है कि एकजुट होकर आसनसोल क्लब को विकास के पथ पर अग्रसर करना है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और इस बार भी यह जिम्मेदारी मिलने से वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल क्लब के मतदाताओं ने जिस तरह से हम पर भरोसा जताया वह कोशिश करेंगे कि आसनसोल क्लब के दूसरे पदाधिकारियों के साथ मिलकर वह अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाए और आसनसोल को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपनी भूमिका निभाएं












