इलाज में लापरवाही के आरोप पर लालगंज में चिकित्सक के घर पर तोड़फोड़:
1 min read
आसनसोल :ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा की इलाज में लापरवाही से हूई मौत के आरोपों को लेकर तनाव फैल गया। डॉक्टर द्वीजेन भुंई के घर पर विरोध प्रदर्शन किया गया और तोड़फोड़ की गई। रविवार को आसनसोल उत्तर थाने के लालगंज में हुई इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। परिवार द्वारा बताया जा रहा है कि लालगंज के ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा शुक्ला मंडल को बुखार था फिर उसे लालगंज के इस डॉक्टर को दिखाया गया । इलाज के बाद मरीज की हालत बिगड़ती चली गई और उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसकी मौत हो गई । इसी के विरोध में लालगंज में लड़की के शव को डॉक्टर के घर रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया. यहां तक कि डॉक्टर के घर में भी तोड़फोड़ की गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया












