धर्म चक्र सेवा समिति ने किया डांसर नीता दास को सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :धर्म चक्र सेवा समिति की तरफ से आज डांसर नीता दास को सम्मानित किया गया। हाल ही में उन्होंने मलेशिया में आयोजित एक प्रतियोगिता में फोक डांस में प्रथम तथा ओडिशी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि फोक डांस वह कोलकाता के प्रशिक्षक कृष्ण बनिक तो वहीं ओडीशी डांस की प्रशिक्षक बर्धमान की अमृता दास हैं । उन्होंने बताया कि उनको उम्मीद नहीं थी कि विदेश में वह इतना अच्छा प्रदर्शन करेंगी और उनके अपने शहर में उनका इस तरह से स्वागत होगा । उन्होंने इसके लिए धर्म चक्र सेवा समिति को धन्यवाद दिया। हालाकी इसके साथ ही उन्होंने कुछ परेशानियों को भी बयान किया। उनका कहना था कि वह आसनसोल के दुर्गा मंदिर इलाके ने रहती हैं । उन्होंने कहा कि वह बच्चों को नृत्य सिखाती हैं लेकिन उनके पास वह वह सुविधाएं नहीं है जिस वजह से उनकी काफी असुविधा होती है ।












