सोमनाथ विश्वाल बने आसनसोल क्लब के अध्यक्ष:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल क्लब प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव शनिवार को सुचारू रूप से समाप्त हो गया। आसनसोल क्लब में कुल 600 मतदाता हैं। आज लगभग 97 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के अंत में अध्यक्ष के रूप में सोमनाथ बिश्वाल चुने गए,सचिव के रूप में शोभन नारायण बोस सहित आसनसोल क्लब में इनके पैनल के13 सदस्यों ने जीत हासिल की । वहीं सत्यनारायण पैनल के अभिजीत घांटी कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. जीत के बाद प्रशस्ति पत्र सौंपा गया.इस जीत से सभी खुशी से झूम उठे












