shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल कर्म विनियोग केंद्र में निजी क्षेत्रों में नौकरी के लिए लिए गए इंटरव्यू:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल कर्म विनियोग केंद्र में आज कुछ गैर सरकारी कंपनियों के अधिकारियों ने युवाओं का इंटरव्यू लिया जिनको भविष्य में इन कंपनियों द्वारा नियुक्त किया जाएगा । इस संदर्भ मे आसनसोल कर्म विनियोग केंद्र के डेप्युटी डायरेक्टर ऑफ एम्प्लॉयमेंट अनुज चक्रवर्ती ने बताया कि उनकी संस्था पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम विभाग की ही एक शाखा है । पहले उनकी संस्था द्वारा बेरोजगार युवाओं को सरकारी संस्थानों में ही नौकरी की व्यवस्था की जाती थी लेकिन अब चूंकि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सरकारी संस्थानों में नौकरी विभिन्न बोर्ड या कमीशन के जरिए दी जाती है तो अब उनकी संस्था निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर दिलवाने की कोशिश कर रही है। आज रिलायंस कंपनी के अधिकारी आए है। उनके जियो फाइबर विभाग में सेल्स में 30 व्यक्तियों को नियुक्त करने के लिए वह इंटरव्यू ले रहे हैं । उन्होंने बताया की 400के करीब नौकरी प्रत्याशी आए हैं लेकिन सिर्फ 150 के करीब ही सेल्स में काम करने को इच्छुक हैं । उनका इंटरव्यू लिया गया । अनुज चक्रवर्ती ने बताया की जियो फाइबर कंपनी वालों ने बताया कि उन्होंने 21 लोगों को नौकरी के लिए शार्टलिस्ट किया जिनमे से 6 की नौकरी पक्की है । बाकी 15 लोगों की। नौकरी के लिए उनका फिर से इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके अलावा वेदांता ग्रुप की तरफ से भी ओडिशा के झारसुगुड़ा में उनके कारखाने के लिए 2022 के साइंस ग्रेजुएट को नौकरी दी जाएगी । इसके लिए आसनसोल में बीबी तथा बीसी कॉलेज आसनसोल और रानीगंज में गर्ल्स कॉलेज को जानकारी दी गई है । आज 5 व्यक्तियों का इंटरव्यू चल रहा है अगले शुक्रवार को भी इंटरव्यू होगा । उन्होंने बताया की वेदांता द्वारा ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page