वसीम उल हक के नेतृत्व में 24 नंबर वार्ड में चांदमारी ब्रिज के चौड़ीकरण कार्य का किया गया मुआयना:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक ने आज आसनसोल नगर निगम के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत चांदमारी ब्रिज का जायजा लिया दरअसल बहुत जल्द इस ब्रिज के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा पीडब्ल्यूडी द्वारा इस कार्य को किया जाएगा इस कार्य को करने में कुल 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे इस ब्रिज को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा इसी के लिए आज वसीम उल हक के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी आसनसोल नगर निगम के इंजीनियर बिजली विभाग के कर्मचारी और वाटर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इस क्षेत्र का जायजा लिया और किस तरह से इस ब्रिज के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा इसका मुआयना किया इस बारे में जानकारी देते हुए वसीम उल हक ने बताया कि 24 नंबर वार्ड में जो चांदमारी ब्रिज है वह अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था लेकिन बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ अब ब्रिज के चौड़ीकरण की जरूरत महसूस हो रही है उन्होंने इसके लिए आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक तथा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कार्य को करने के लिए जरूरी राशि का आवंटन किया है उन्होंने बताया कि इसके लिए 7 करोड रुपए खर्च होंगे और बहुत जल्द इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा और उम्मीद है कि 6 महीने के अंदर ब्रिज के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा उन्होंने कहा कि वहां पर जलापूर्ति के लिए आज वाटर डिपार्टमेंट के अधिकारी तथा जो ट्रांसफार्मर है उसके स्थानांतरण के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी भी साथ थे और आज वहां पर जगह को चिन्हित किया गया उन्होंने बताया कि जो कुछ दुकानें ब्रिज के पास है उन दुकानों को भी थोड़ा पीछे हटने के लिए कहा गया है उन्होंने सभी से इस विकास कार्य में सहयोग करने की अपील की












