पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक सेल की तरफ से हुआ संवाददाता सम्मेलन:
1 min read
आसनसोल :आने वाले 30 जनवरी को पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल की तरफ से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान किया जाएगा । रविंद्र नाथ टैगोर की मूर्ति से महात्मा गांधी की मूर्ति तक इसका आयोजन किया जाएगा उसी के मद्देनजर आज निघा पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया और देश भर में जिस तरह से आर एस एस और भाजपा द्वारा नफरत के बीज बोए जा रहे हैं उसके खिलाफ तमाम देशवासियों को एक साथ आने की अपील की गई इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से तमाम देशवासियों से देश की रक्षा के लिए आगे आकर एकजुट होने का आह्वान किया गया इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मोहम्मद शाकिर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शशि दुबे विश्वजीत यादव एजाज अहमद सोमनाथ चटर्जी परितोष बावरी मोहम्मद इश्तियाक अंसारी मोहम्मद मिनहाज आलम मोहम्मद अशरफ खान मुक्तिनाथ दुबे मोहम्मद रुस्तम मोहम्मद आसिफ खान और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे












