41 नंबर वार्ड में काली मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड इलाके में स्थित चतु: काली मंदिर से आज एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 271 महिलाओं ने अपने सर पर कलश रखकर पवित्र यात्रा में शिरकत की इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भक्ति गीतों की धुन पर झूमते गाते आगे बढ़े कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु 41 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करते हुए वापस काली मंदिर परिसर पहुंचे इस बारे में जानकारी देते हुए 41 नंबर वार्ड के पार्षद रणबीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह ने बताया कि आज काली मंदिर कमेटी तथा स्थानीय निवासियों के सहयोग से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई है 41 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर यह कलश यात्रा वापस काली मंदिर में जाकर समाप्त होगी उन्होंने बताया कि उसके बाद वहां पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा और कल भी काली मंदिर परिसर में भजन कीर्तन राम कथा का पाठ तथा भंडारे का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों के सहयोग से इस का आयोजन किया गया है जिससे सब पर ईश्वर की अनुकंपा बनी रहे













