shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जीटी रोड के किनारे टीएमसी पार्टी कार्यालय में हुआ कार्यक्रम:

1 min read

*आसनसोल*    :तृणमूल कांग्रेस के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां टीएमसी के वरिष्ठ नेता वी शिव दासन उर्फ दासु के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया इस मौके पर वी शिव दासन दासु ने कहा कि आज से 26 साल पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी पार्टी का गठन हुआ था इसका मकसद तत्कालीन बामफ्रंट सरकार को उखाड़ फेंकना था और ममता बनर्जी के नेतृत्व में आखिरकार 2011 में काफी उतार-चढ़ाव के बाद इसमें सफलता मिली इसके बाद 2011 से ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में विकास अपने चरम पर है  । कुछ ताकतें लोगों को बरगला कर इस विकास की गति को अवरुद्ध करना चाहती है लेकिन इसके लिए टीएमसी के हर कार्यकर्ता को सतर्क रहना होगा संगठन को मजबूत करना होगा ममता बनर्जी के हाथों को मजबूत करना होगा क्योंकि टीएमसी का अगला लक्ष्य 2024 का आम चुनाव है जिसमें जीत दिलवाकर ममता बनर्जी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है इससे पहले 2023 में होने वाले पंचायत चुनाव में भी टीएमसी को भारी बहुमत से जीत दिलानी है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में विकास के जो कार्य किए जा रहे हैं उनको जारी रखा जा सके उन्होंने के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि कोई खुद को पार्टी से बड़ा न समझे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में ही पार्टी आगे बढ़ सकती है और पार्टी का साथ ना हो तो कोई अपने दम पर कुछ नहीं कर सकता इसका उदाहरण 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले मिल गया था जब टीएमसी के कुछ नेताओं को लगा कि टीएमसी हारने वाली है इसलिए उन्होंने पाला बदल लिया लेकिन 2021 के चुनाव के नतीजे जब सामने आए तो देखा गया टीएमसी ने भाजपा को धराशाई कर दिया था और जो नेता टीएमसी का साथ छोड़कर भाजपा में चले गए थे उनकी राजनीतिक हस्ती मिटने के कगार पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page