बाराबनी में माकपा की तरफ से किया गया विरोध प्रदर्शन:
1 min read
*बाराबनी* :आज दोमोहनी बाजार में बाराबनी एरिया माकपा की तरफ से एक विरोध सभा का आयोजन किया गया । हाल ही में मेदिनीपुर के नंदकुमार में आवास योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए माकपा की तरफ से स्थानीय बीडीओ को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम किया गया था। माकपा का आरोप है कि पुलिस द्वारा माकपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया था। इसी के खिलाफ आज माकपा द्वारा दोमोहानि बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया । इस संदर्भ में एक प्रदर्शनकारी माकपा नेता ने बताया कि जिस तरह से नंदकुमार में पुलिस द्वारा माकपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया गया वह निंदनीय है । उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा आवास योजना में व्यापक धांधली की गई है और जब माकपा द्वारा इसके खिलाफ ज्ञापन सौंप जाना था तो पुलिस द्वारा उनपर लाठीचार्ज किया गया ।












