अपकार गार्डन में शांति अपार्टमेंट के एक अवैध स्टोर रूम को आसनसोल नगर निगम द्वारा तोड़ा गया:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के अपकार गार्डन इलाके में स्थित शांति अपार्टमेंट में एक अवैध तरीके से बनाए स्टोररूम को आज आसनसोल नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया इस बारे में आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार सुदीप्तो घटक ने बताया कि जब इस फ्लैट का निर्माण किया जा रहा था तब इसके बिल्डर ने स्टोर रूम के लिए कमरे को बनाया था और फ्लैट लेने वाले लोगों को बताया था कि बाद में इसे तोड़ दिया जाएगा लेकिन फ्लैट का निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी जब इसे तोड़ा नहीं गया तो फ्लैट में रहने वाले लोगों ने इसकी शिकायत की और आज इसे आसनसोल नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया वही फ्लैट में रहने वाले लोगों का कहना है कि जब फ्लैट का निर्माण किया जा रहा था तब इसे स्टोरूम के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए बिल्डर द्वारा बनाया गया था उनको आश्वासन दिया गया था कि फ्लैट का निर्माण पूरा हो जाने के बाद इसे तोड़ दिया जाएगा लेकिन फ्लैट का निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी इसे तोड़ा नहीं गया सुनने में आ रहा है कि बिल्डर इसे किसी को बेचने की फिराक में थे और कई लोग इसे खरीदने के लिए देखने भी आ चुके थे फ्लैट में रहने वाले लोगों का अंदेशा है कि अगर इसे किसी आपराधिक तत्व के लोगों ने खरीद लिया तो फ्लैट में रहने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में आ जाएगी इसलिए उन्होंने मेयर विधानसभा से गुहार लगाई थी कि इस कमरे को तोड़ दिया जाए और आज वह बहुत खुश है कि आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इसे तोड़ दिया गया वहीं एक निवासी ने बताया कि फ्लैट में जितने भी भवन है उनके मीटर बॉक्स की जगह काफी छोटी है उनका कहना था कि इस अवैध कमरे को तोड़ दिए जाने से मीटर बॉक्स के लिए भी जगह प्रशस्त हो जाएगी और आने वाले समय में किसी खतरे का भी अंदेशा नहीं रहेगा












