shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के फ्रूट वेजिटेबल होलसेल मार्केट को स्थानांतरित करने का काम जल्द होगा पूरा – अमरनाथ चटर्जी:

1 min read

आसनसोल :हाल ही में आसनसोल फ्रूट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया था जिसमें यह मांग की गई थी कि आसनसोल रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर के दायरे में फ्रूट वेजिटेबल फिश और एग का होलसेल मार्केट बनाया जाए ताकि इन सामानों के आवागमन में सुविधा हो और यह सब सामान जो कि जल्दी खराब हो जाते हैं उनको मार्केट तक पहुंचाने में सहूलियत हो एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा नगर निगम द्वारा काली पहाड़ी में जो होलसेल फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट बनाया जा रहा है उसे लेकर कुछ आपत्ति जताई गई थी उनका कहना था कि वहां पर केवल 40 दुकानें बनाई जा रही है जोकि पर्याप्त नहीं है उनका कहना था कि आसनसोल बाजार के अंदर जो फ्रूट वेजिटेबल फ्रेश और अंडे का होलसेल मार्केट है उसमें तकरीबन 400 व्यापारी है ऐसे में यह सभी व्यापारी सिर्फ 40 दुकानों में व्यवसाय नहीं कर सकते इसे लेकर हमने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी से बात की उन्होंने बताया कि आसनसोल नगर निगम के पास सारे आंकड़े हैं और उन्हीं के आधार पर काली पहाड़ी में इस मार्केट का निर्माण किया जा रहा है कौन क्या दावे कर रहा है इससे आसनसोल नगर निगम को कुछ लेना देना नहीं है आसनसोल नगर निगम अपने आंकड़ों के हिसाब से काम करेगा और काली पहाड़ी में जो होलसेल मार्केट बनाया जा रहा है उसका काम लगभग पूरा हो चुका है और अगले साल यानी 2023 के शुरुआती दौर में ही मार्केट को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि आसनसोल बाजार में जो जाम लगता है उसके लिए सिर्फ टोटो या ऑटो को ही जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है होलसेल मार्केट के लिए भी वहां पर काफी जाम लगता है और इसी से निजात दिलाने के लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से यह कदम उठाया जा रहा है आसनसोल फ्रूट वेलफेयर एसोसिएशन के दावों को खारिज करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि वह 10 सालों तक नगर निगम के चेयरमैन थे इसका मतलब यह नहीं है कि वह आजीवन चेयरमैन बने रहेंगे समय के साथ हर एक चीज में तब्दीली आती है और लोगों को इसे स्वीकार करना होगा । उन्होंने बताया कि अभी तो मोहिशिला कॉलोनी बया आसनसोल के हटन रोड में कालीबाड़ी के सामने या कोर्ट इलाके में भी मंडी बन गया है ऐसे में हर एक मंडी को अगर नगर निगम को स्थान देना पड़े तो यह संभव नहीं है उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास जो आंकड़े हैं उन्हीं के अनुसार काम होगा और बहुत जल्द काली पहाड़ी में होलसेल मार्केट को स्थानांतरित कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page