सालनपुर में मंदिर में चोरी, घटना से इलाके में सनसनी:
1 min read
*सालानपुर* :हिंदुस्तान केबल के देशबंधु पार्क इलाके में जय माता दी मंदिर इलाके में चोरी की घटना को लेकर सनसनी फ़ैल गई। रिहायशी इलाके में डाकघर के सामने स्थित जय मातादी मंदिर में बीती रात चोरी हो गई । स्थानीय सूत्रों के अनुसार बदमाश किस रास्ते से मंदिर में दाखिल हुए, यह पता नहीं चल सका है, हालांकि बदमाशों ने माताजी मंदिर में लगे सीसीटीवी स्टोरेज हार्ड डिस्क को तोड़ दिया और मंदिर परिसर में घुस गए और दानपेटी से पैसे तथा माता के शरीर के सोने-चांदी के आभूषण ले गए. ।
हालांकि, मंदिर के पुजारी ने कहा कि वह हर दिन की तरह शाम को पुजा के बाद मंदिर बंद कर चले गए
सुबह पूजा करने के लिए आए तो उन्होंने मंदिर में ताला टूटा हुआ पाया. मां के शरीर में शरीर के गहने, दान पेटी गायब थी और अलमारी टूटी हुई थी. इसकी सूचना रूपनारायणपुर फांड़ि को दी गयी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी खंगाल रही है।












