आसनसोल नगर निगम के 78 नंबर वार्ड में मनाया गया दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन:
1 min read
*बर्नपुर* :भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम के 78 नंबर वार्ड इलाके में बर्नपुर टाउन के विवेकानंद सरणी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर सुशासन दिवस तथा मन की बात अनुष्ठान का साझा तरीके से आयोजन किया गया यहां पर भाजपा नेता बप्पा चैटर्जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में इस वार्ड के भाजपा समर्थकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया सभी ने मिलकर केक काटा और दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उनके कार्य को याद करते हुए उन कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे चलने का प्रण लिया ।













