नियामतपुर न्यूरोड मोड़ से सटे तालाब से निकाला गया व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर न्यूरोडोम से सटे तालाब से शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया.समाचार सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह इलाके के लोगों ने नियामतपुर न्यूरोडो मोड़ से सटे एक तालाब में शव को तैरते हुए देखा. आनन फानन में नियामतपुर चौकी की पुलिस को सूचना दी गई और नियामतपुर चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया । मृत व्यक्ति का नाम मुरारी मंडल बताया जा रहा है । मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 55 साल है। ज्ञात हुआ है कि मृतक नियामतपुर के प्रिया सिनेमाहाल लाइनपार क्षेत्र का रहने वाला है। वह दिहाड़ी मजदूर का काम किया करता था।












