कंबल वितरण हादसे में घायल महिला हुई अस्पताल से रिहा एमएमआईसी गुरूदास चैटर्जी पार्षद सी के रेशमा ने की पीड़िता से मुलाकात:
1 min read
*आसनसोल* :14 दिसंबर को आसनसोल के राम किशुन डंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण समारोह के दौरान हुए भगदड़ में 3 व्यक्तियों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे । उन्हीं घायलों में से एक आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड इलाके की रहने वाली थी । कल उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई । हालाकी चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने तथा सही इलाज लेने की सलाह दी । कल आसनसोल नगर निगम के एमएमआइसी गुरूदास चैटर्जी आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास आसनसोल नगर निगम की 23 नंबर वार्ड की पार्षद सी के रेशमा उपस्थित थे । गुरूदास चैटर्जी सहित अन्य दोनो टीएमसी नेताओं ने भी महिला से बात की । एमएमआईसी ने महिला को आश्वासन दिया की पार्टी तथा नगर निगम की तरफ से उनको पूरी मदद दी जाएगी ।












