पुलिस की टीम पंहुची चैताली तिवारी के घर, घर में ताला देखकर लौटी:
1 min read
*आसनसोल* :पुलिस की एक विशेष टीम आज आसनसोल के घनश्याम अपार्टमेंट में चैताली तिवारी के फ्लैट पर आई.कल आसनसोल में रामकृष्ण डंगल के कंबल वितरण समारोह में भगदड़ में तीन लोगों की मौत के मामले में उत्तर थाना की पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक व भाजपा पार्षद चैताली तिवारी व पूर्व मेयर और विधायक जितेंद्र तिवारी के फ्लैट के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया । आज सुबह एसीपी रैंक के अधिकारी और जांच अधिकारी और महिला पुलिस सहित कई अधिकारी फ्लैट पर आए.हालांकि, चैताली तिवारी या जितेंद्र तिवारी के फ्लैट में फिलहाल कोई नहीं है. फ्लैट पर ताला लगा हुआ है । एक घंटे के करीब इंतजार के बाद पुलिस की विशेष टीम भाजपा पार्षद चैताली तिवारी और पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के आवास से निकल गई












