एक पुराने मामले में अनुब्रत मंडल को ले जाया गया दुबराजपुर अदालत:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की एक टीम आज सुबह 8 बजे के करीब आसनसोल सुधार गृह पहुंची. विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि अनुब्रत मंडल को पेशी के लिए आसनसोल से दुबराजपुर कोर्ट ले जाया गया. ज्ञात हुआ है कि कुछ साल पहले सीपीएम और तृणमूल में झड़प हुई थी. दुबराजपुर थाने के एक सब इंस्पेक्टर की मौत के मामले में गौ तस्करी मामले में आरोपि अनुब्रत मंडल को दुबराजपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था, वहीं ईडी द्वारा अनुब्रत मंडल को आज दिल्ली ले जाने की बात है । लेकिन अगर दुबराजपुर की घटना में अनुब्रत मंडल को पुलिस हिरासत में ले लेती है तो उनका फिलहाल दिल्ली जाना स्थगित हो सकता है












