shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

20 दिसंबर को चैताली तिवारी से कंबल वितरण हादसे को लेकर पूछताछ:

1 min read

*आसनसोल*    :आसनसोल आर के डंगाल इलाके में  शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण समारोह के दौरान हुई भगदड़ में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी । इनमे एक 12 साल की बच्ची भी थी । इसे लेकर पुलिस केस भी दर्ज हुआ है । शिवचर्चा तथा कंबल वितरण कार्यक्रम से जुड़े कई लोगों को गिरफतार भी किया गया है। आज आसनसोल के गोधूली इलाके में स्थित आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी के आवास पर आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस के कुछ अधिकारी पंहुचे। आपको बता दें कि जिस स्थान पर 14 दिसंबर को शिवचर्चा तथा कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ था वह चैताली तिवारी का ही वार्ड था। आज आसनसोल उत्तर थाने के पुलिस अधिकारी गोधूली स्थित चैताली तिवारी के आवास पंहुचे। उनके आवास के दरवाजे पर एक नोटिस लगा दिया गया जिसपर लिखा है कि 20 दिसंबर सुबह 10 दस बजे चैताली तिवारी से पूछताछ करने पुलिस अधिकारी आएंगे । इसके साथ ही उस नोटिस में यह भी लिखा है की पूछताछ के दौरान 14 दिसंबर को हुए शिवचर्चा तथा कंबल वितरण समारोह को लेकर जो भी कागजात हैं उनको भी तैयार रखना होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page