निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत को लेकर हंगामा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में एक मरीज के परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही से एक मरीज की मौत का आरोप लगाया जिससे अस्पताल परिसर में तनाव व्याप्त हो गया। नाराज परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की इस संदर्भ में मरीज के रिश्तेदार सुजॉय मुखर्जी ने बताया कि उनकी रिश्तेदार मीना मंडल को 14 तारीख को इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके पेट में ट्यूमर था.

सभी टेस्ट के बाद उनका ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के अगले दिन मरीज की हालत खराब होने की बात कही गई और उसे बांकुड़ा या बर्दवान मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा गया। बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच कराने पर डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान उनके पेट में पेशाब का मार्ग अवरुद्ध हो गया था जिससे उन्हें शारीरिक परेशानी हो रही थी और स्थिति चिंताजनक हो गई थी। फिर से आसनसोल के इसी निजी अस्पताल आने पर अस्पताल की तरफ से उनको बताया गया कि मरीज को एस एस के एम ले जाने के लिए कहा गया था । इनका कहना था कि अगर ऐसा है तो पहले दिन ही क्यों नहीं कहा गया? एस एस के एम ले जाने के तीन दिन बाद ही चिकित्सक की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। मृतका झारखंड के जामताड़ा जिले के गोराई नाला की रहने वाली थी । घटना की जानकारी पाकर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई ।













