कंबल वितरण हादसे के खिलाफ चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में निकली धिक्कार रैली:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल के आर के डंगाल इलाके में भाजपा के कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई थी जिनमें एक 12 साल की बच्ची भी थी इसीके खिलाफ आज आसनसोल के 44 नंबर वार्ड अंतर्गत बस्तीन बाजार मोड से एक मोमबत्ती रैली निकाली गई आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में निकली इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थकगण उपस्थित थे इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि 14 दिसंबर को जो घटना घटी थी वह आसनसोल के लिए एक काला दिन था जिसने पूरे आसनसोल वासियों को अंदर से हिला कर रख दिया था इसी वजह से आसनसोल वासियों ने यह तय कर लिया है कि हर गली कूचे में उस घटना का विरोध किया जाएगा इसी क्रम में आज 44 नंबर वार्ड में भी इस विरोध रैली का आयोजन किया गया है जिसमें स्थानीय जनता शामिल होकर भाजपा की उस राजनीति का विरोध कर रही है जो वह धर्म के नाम पर करती है उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई जनता से जुड़ा हुआ मुद्दा नहीं है इस वजह से धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों को बरगलाने का काम करती है इसके साथ ही उन्होंने उस दिन की घटना के दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की वही टीएमसी नेता शाहिद परवेज ने भी अपने भाषण में भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और लोगों से भाजपा के हर मंसूबों को नाकामयाब करने की अपील की । भाजपा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा ने धर्म का इस्तेमाल करते हुए लोगों को इकट्ठा करने की कोशिश की लेकिन जब देखा कि उपस्थित लोगों की तुलना में उनके पास इतने ज्यादा कंबल नहीं है तो उन्होंने वहां पर एक भगदड़ करवा दिया जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गई । इस मौके पर मुकेश शर्मा विमल जालान रवि चटर्जी सहित तमाम टीएमसी कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे












