कंबल हादसे पर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी का विस्फोटक संवाददाता सम्मेलन हादसे पर जताया संदेह कहा हो सकती है टीएमसी की साजिश:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी भी उपस्थित थे शिल्पांचल भाजपा के दोनों कद्दावर नेताओं ने 14 दिसंबर को कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ और उसमें तीन लोगों की मौत को लेकर तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा का पक्ष रखा उनका कहना था कि दुर्भाग्य जनक हादसे को लेकर वह लोग कोई बयान नहीं देना चाह रहे थे क्योंकि उस हादसे में जिन 3 लोगों की मौत हुई थी वह उनके अपने थे वह नहीं चाहते थे कि जिनके घरों में मौत हुई है उनके परिजनों को यह सोच कर दुख हो कि उनके परिवार के लोगों की मौत पर राजनीति की जा रही है लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में तृणमूल कांग्रेस द्वारा तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं उसके बाद बयान देना जरूरी हो गया था यही वजह है कि आज एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि 14 तारीख को जो कुछ भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन वह एक हादसा था जिस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई यह तीनों उनके काफी करीबी थे ऐसे में इन तीन व्यक्तियों की मौत उनके लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति की तरह था जब वह हादसा हुआ तब भाजपा के कार्यकर्ता ही उनको बचाने के लिए आगे आए लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि जिन भाजपा कार्यकर्ताओं यहां तक कि भाजपा पार्षदों ने उनको बचाने की कोशिश की देखा जा रहा है कि उन्हीं लोगों के खिलाफ 304 धारा में मामले दर्ज कर दिए गए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि पुलिस प्रशासन चंबल कांग्रेस नेताओं के कहने पर इस तरह क्या काम कर रही है उनका कहना था कि उस दिन जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्य जनक था लेकिन वह सिर्फ एक हादसा था लेकिन तृणमूल कांग्रेस हादसे को लेकर राजनीति कर रही है उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को इस बात का दुख है कि कुछ और ज्यादा लोगों की मौत क्यों नहीं हुई अगर और ज्यादा लोगों की मौत होती तो आज वह सिर्फ आसनसोल में मोमबत्ती रैलियां निकाल रहे हैं तब वह पूरे बंगाल में मोमबत्ती रैली निकाल पाते उन्होंने सवाल किया मंत्री मलय घटक पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए थे वह जा सकते हैं क्योंकि हादसा उनके विधानसभा क्षेत्र में हुआ था लेकिन मलय घटक जो कि खुद एक मंत्री हैं और उस विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं उनके जाने के बाद फिर आज टीएमसी और मंत्रियों के वहां जाने की क्या जरूरत है क्या मलय घटक ने कल वहां जाकर अपना काम ठीक से नहीं किया कि आज कुछ और मंत्रियों को वहां जाने की जरूरत महसूस हुई इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास पुख्ता खबर है की तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने 14 दिसंबर से पहले ही अपने कार्यकर्ताओं को कह दिया था कि बहुत जल्द एक बहुत बड़ा जुलूस निकालना होगा तो क्या यह टीएमसी की साजिश है कि वहां पर इस तरह का हादसा करवाया गया उनका साफ कहना था कि घटनाओं को देखकर उनको शक हो रहा है कि यह भगदड़ टीएमसी का षड्यंत्र भी हो सकता है वहीं उन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बीते विधानसभा चुनाव में टीएमसी प्रत्याशी शाइनी घोष पर भी प्रहार करते हुए कहा कि आज वह कंबल हादसे के पीड़ितों से मिलने जा रही हैं वह तब कहां थी जब उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में बालू माफियाओं के डंपर की चपेट में आकर 2 टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी इतना ही नहीं उन कार्यकर्ताओं के परिवारों को जो चेक प्रदान किए गए थे वह चेक भी बाउंस हो गए तब टीएमसी नेता खामोश क्यों थे वही कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी टीएमसी पर मौत को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जो टीएमसी नेता यह कह रहे हैं कि शुभेंदु अधिकारी की सभा में लोगों को इकट्ठा करने के लिए कंबल प्रदान करने का प्रलोभन दिया गया था वह तब कहां थे जब ममता बनर्जी खुद हिंगलगंज में जरूरतमंदों में शीत वस्त्र बांट रही थी। कृष्णेन्दु मुखर्जी ने भी संदेह है जताया कि उस दिन जो कुछ भी हुआ वह टीएमसी का षड्यंत्र हो सकता है उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस का डर दिखा कर उनको रोका नहीं जा सकता जरूरत पड़ी दो अपने कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा के सभी नेता जेल में चले जाएंगे लेकिन टीएमसी को 1 इंच जमीन नहीं छोड़ेंगे वही दोनों भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को भी आगाह किया कि वह टीएमसी नेताओं की चाटुकारिता करना बंद करें












