आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी पहुंचे आसनसोल अदालत गिरफ्तार भाजपा कर्मियों की जमानत के लिए खटखटाया अदालत का दरवाजा:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी आज गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ताओं की जमानत के लिए आसनसोल अदालत पहुंचे इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 14 तारीख को आरके डंगाल मैं एक सामाजिक कार्य करने के दौरान हुए हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई थी उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया लेकिन कहा कि वह एक हादसा था लेकिन इस पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर दिए गए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है की एक हादसे को लेकर और हादसे में हुई मौतों को लेकर इस तरह से राजनीति की जा रही है उन्होंने कहा कि वहां पर एक सामाजिक कार्य किया जा रहा था जहां पर एक दुर्भाग्य जनक हादसा हुआ लेकिन उस पर भी तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दिए गए जबकि हाल ही में 24 परगना में कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 7 लोगों की मौत हो गई उस कार्यक्रम में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक भी उपस्थित थे उस मामले में तो किसी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ जबकि यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज हो गया उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से हादसे में हुई मौतों को इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि वह दुर्भाग्य जनक है उन्होंने कहा कि क्योंकि तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक रूप से उनका मुकाबला नहीं कर पा रही है इसलिए इस तरह के झूठे मामलों में उनको फंसाया जा रहा है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए वह तैयार है और जो भी कानूनी लड़ाई होगी वह लड़ेंगे












