साल 2023 में बंगाल होगा प्रगति के पथ पर अग्रसर- सचिन राय:
1 min read
*आसनसोल* :अब जबकि 2022 खत्म होने के कगार पर है और 2023 हमसे ज्यादा दूर नहीं है ऐसे में आसनसोल टाइम्स ने दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फासबेकी के सचिव और प्रसिद्ध उद्योगपति सचिन राय से विशेष बातचीत की हमने उनसे जानना चाहा कि साल 2022 कैसा रहा और 2023 से एक उद्योगपति के तौर पर उनकी क्या उम्मीदें हैं उन्होंने कहा की कोरोना की वजह से 2020 तथा 2021 सभी के लिए बेहद भारी रहा खासकर उद्योग के लिए यह 2 साल ऐसे रहे जिन्होंने काफी बुरा असर डाला उद्योग में काफी गिरावट देखी गई जिसका खामियाजा पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर पड़ा लेकिन 2022 में परिस्थितियां काफी हद तक सुधरी और अगर पूरे विश्व के परिप्रेक्ष्य में भारत की बात करें तो भारत विभिन्न विकसित और विकासशील देशों की तुलना में कहीं बेहतर स्थान पर है जीडीपी की बढ़ोतरी के हिसाब से भी भारतवर्ष विश्व में अग्रणी देशों में शामिल है सचिन राय ने कहा कि इस धारा को अविरल रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है ताकि साल 2023 और बेहतर साबित हो बंगाल और विशेषकर पश्चिम बर्दवान जिले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां भी विकास की दर में बढ़ोतरी हुई है खासकर निर्माण उद्योग में पहले से कहीं ज्यादा तेजी देखी जा रही है इसके लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि जिस तरह से निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रियायतें दी गई हैं उससे निर्माण उद्योग को जरूर एक गति प्रदान की जा सकती है उन्होंने आशा जताई कि 2023 में भी यह बरकरार रहेगा और आने वाला साल 2022 से कहीं और ज्यादा बेहतर होगा वही 2023 से उनकी उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि निर्माण उद्योग के साथ-साथ विभिन्न उद्योगों में सरकार तथा आसनसोल नगर निगम का सहयोग बना रहा तो आने वाला साल निश्चित तौर पर उद्योग जगत के लिए बेहतर साबित होगा उन्होंने आसनसोल नगर निगम की भी इस संदर्भ में प्रशंसा करते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा भी ऐसे कुछ कदम उठाए गए हैं जिससे आने वाले समय में सर्वांगीण आर्थिक विकास और तेजी से संभव हो पाएगा इसके साथ ही उन्होंने आशा जताई कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आसनसोल शिल्पांचल और तरक्की करेगा उन्होंने कहां की पश्चिम बर्दवान जिले और खासकर आसनसोल शिल्पांचल में अगर और कुछ मेडिकल कॉलेज बनाए जा सके तो यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में और ज्यादा सहूलियत होगी इसके साथ ही उन्होंने टेक्निकल कॉलेज के निर्माण पर जोर देने का भी अनुरोध किया उन्होंने कहा कि आसनसोल शिल्पांचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन अवसर के अभाव में अक्सर उनको यहां से बाहर जाना पड़ता है अगर उच्च शिक्षा के और ज्यादा इंतजाम शिल्पांचल में किए जा सके तो यहां के मेधावी विद्यार्थियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी और उनको अपने ही माहौल में उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र का और तेजी से विकास संभव हो पाएगा सचिन राय ने आशा जताई कि अगर राज्य सरकार और आसनसोल नगर निगम द्वारा इसी तरह से उद्योग को बढ़ावा देने के दिशा में कारगर कदम उठाए जाते रहे तो निसंदेह है 2023 पूरे शिल्पांचल वासियों के लिए एक बहुत सुखद वर्ष बन कर आएगा












