कुल्टी ब्लॉक यूथ तृणमूल कॉग्रेश की औऱ से कुल्टी थाना को घेराव
1 min readकुल्टी से वसीम खान की रिपोर्ट
4 जुलाई ।कुल्टी ब्लॉक यूथ तृणमूल कॉग्रेश की औऱ से कुल्टी थाना को घेराव किया इस अवसर पर कुल्टी ब्लॉक यूथ अध्यक्ष सुभासिस मुखर्जी उर्फ बाबन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि थाना के आयसि अशीम मजूमदार को 14 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन दिया गया ।उन्होंने कहा कि जबसे जबसे कुल्टी भाजपा बिधायक जीते है उनके समर्थक कई इलाको में अवैध बालू और कोयला का कारबार कर रहे है और उनके कार्यकर्ता शंकर यादव ,जीसान कुरैसी और बादल बाउरी सोसल मीडिया पर टीएमसी को बदनाम करने के लिए गलत प्रचार करते है इन तीनो के विरुद्ध लिखित शिकायत ऊक्त ज्ञापन में दिया गया है ।
इस अवसर पर कुल्टी के पूर्व बिधायक सह अड्डा के वॉइस चेयरमैन उज्बल चटर्जी ,छात्र नेता जतिन गुप्ता,सजल घोष,सुस्मिता घोष ,अपराजित बनर्जी ,पपू सिह ,बचु रॉय ,सुब्रतो सिन्हा सहित अन्य लोगो ने अपना अपना विचार रखा ।

वही दूसरी और इस बात खंडन करते हुए भाजपा जिला सचिव केशव पोदार ने बताया कि कोरोना काल मे तृणमूल के लोग पुलिस प्रसाशन के पास भीड़ इकट्ठा किये इन लोगो के विरुद्ध लोक डाउन का उल्लंघन कर भीड़ इकट्ठा करने का मामला बनता है उन्होंने बताया कि जब उज्बल चटर्जी बिधायक थे उस वक्त कोयला और बालू के विरुद्ध पुलिस के पास प्रदर्शन क्यो नही किये उन्होंने बताया कि जो लोग कोयला और बालुका खेल खेल रहे है वह सभी लोग तृणमूल के लोग है और नारदा और सारदा और कोयले में तृणमूल के बड़े बड़े नेता की एन आई ए और सीबीआई की जांच चल रहा है ।













