कुल्टी में दुःसाहसिक चोरी, एक साथ 10 घरों में चोरी, विरोध में एक घंटे सड़क जाम
1 min readबराकर से अमन शाव की खास रिपोर्ट
कुल्टी । कुल्टी थाना के बराकर फाड़ी अंतर्गत बीसीसीएल की बेगुनिया कोलियरी के 1 नम्बर क्वार्टर क्षेत्र में शनिवार की रात एक पर एक घरों में ताला तोड़ कर दस घरों से करीब दस लाख रुपये का सामान चोरी की घटना सामने आयी। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक बराकर डिसरगढ़ जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया, जिसके बाद बराकर फाड़ी की पुलिस ने आकर जाम करने वालों से बात कर जाम हटाया।स्थानीय निवासी सुब्रत भट्टाचार्य ने बताया कि बीसीसीएल क्वार्टर क्षेत्र में दस घरों में ताला तोड़ कर चोरी की घटना हुई है। रविवार की सुबह उन्हें खबर मिली कि क्वार्टर निवासी दीपक मंडल के घर में चोरी हुई है। चोरी के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दस घर के परिवार शादी के घर या किसी रिश्तेदार के घर जाने पर मौके का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर दुःसाहसिक चोरी किया। घटना की जांच के लिए बराकर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची।













