आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र रेलपार के छोटे व्यापारियों को पुनर्वास व मुआवजा दिलवाने का किया अनुरोध:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा है इस पत्र के जरिए उन्होंने आसनसोल के रेल पार में छोटे व्यापारियों द्वारा बीते 10 दिनों से भी ज्यादा समय से चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर अनुरोध किया है उन्होंने कहा कि इस इलाके से रेलवे द्वारा फ्रेट कॉरिडोर बनाया जाएगा इसके लिए जमीन अधिग्रहित की गई है उस जमीन पर जो भवन है उनके मालिकों को जमीन की वर्तमान कीमत से कई गुना ज्यादा मुआवजा मिल चुका है लेकिन उन भवनों में जो लोग पिछले 50 या 60 सालों से किराए पर अपनी दुकानें चला रहे हैं और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं उनको न तो मुआवजा मिला है और ना ही उनके पुनर्वास की व्यवस्था की गई है शंभू नाथ झा ने कहा की पश्चिम बंगाल में वर्तमान सरकार यह दावा करती है कि वह मां माटी मानुष की सरकार है और किसी भी जरूरतमंद के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि ऐसे में आसनसोल रेलपार के व्यापारियों की तरफ भी राज्य सरकार को सहानुभूति के साथ दिखना चाहिए क्योंकि इनकी तरफ तो लैंड एक्विजिशन डिपार्टमेंट ने भी ध्यान नहीं दिया जिस वजह से उनको रेलपार ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले धरना देना पड़ रहा है अपने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द छोटे व्यापारियों को मुआवजा और पुनर्वास का इंतजाम करें और मां माटी मानुष सरकार के नाम को सार्थक करें












